"ज़िंदगी के सफ़र का असली मज़ा"

कुछ दिन पहले दोस्तों के साथ बातचीत के दौरान एक्सप्रेस हाईवे पर बढ़ते हादसों का ज़िक्र हुआ, अमर उजाला की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर हाल ही में 158 लोगों की मौत हुई है, यह आँकड़ा चौंकाने वाला है, और यह दिखाता है, कि हाईवे पर Monotony (एकरसता) किस तरह ड्राइवर्स के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।

कहा जाता है, कि लंबे सीधे रास्तों पर दिमाग़ जल्दी थक जाता है, न मोड़, न चढ़ाई–उतराई और न कोई दृश्य बदला, ऐसे में ड्राइवर अक्सर ध्यान खो बैठते हैं, कई बार तो अकेले सफ़र करने वाला व्यक्ति अपने बगल में एक गमला रख लेता है, ताकि उससे बातें करके Monotony को तोड़ सके और खुद को गुम होने से बचा सके।

एक्सीडेंट्स की कुछ वजहें;

Monotony (एकरसता): लंबे सीधे रास्तों से ध्यान ढीला पड़ जाता है।

Micro-sleep: monotony और थकान के कारण झपकी आने लगती है।

Overconfidence: चौड़ा और सीधा रास्ता देखकर कई ड्राइवर लापरवाह हो जाते हैं।

High speed: तेज़ रफ़्तार में छोटी-सी चूक भी बड़े हादसे में बदल सकती है।


एक्सीडेंट्स से बचने के लिए ड्राइवर्स को यह तरीके बताए गए हैं;

हर 2–3 घंटे में ब्रेक लेना और हल्की स्ट्रेचिंग करना, पानी पीते रहना और हल्की बातचीत या संगीत से दिमाग़ को एक्टिव रखना, हाईवे पर rumble strips और साइनबोर्ड लगाना ताकि monotony टूटे।

"ज़िंदगी की तरफ इशारा"

इन्हीं बातों पर विचार करते-करते मेरे मन में यह खयाल आया, कि ज़िंदगी भी एक सफर है, अगर यह सफ़र सिर्फ़ सीधे और सपाट रास्तों से गुज़रता, तो शायद बहुत नीरस और उबाऊ हो जाता, असली मज़ा तो तब आता है, जब इसमें मोड़ आते हैं, कभी चढ़ाई मिलती है, कभी ढलान, कभी आसान राह तो कभी ऊबड़-खाबड़ पगडंडियाँ।

ये उतार-चढ़ाव ही हमें होशियार रखते हैं, और हर लम्हें को जीने का मौका देते हैं,  कठिनाइयाँ हमें मज़बूत बनाती हैं, चुनौतियाँ नए अनुभव देती हैं, और मोड़ हमें दिशा बदलने का साहस सिखाते हैं।

अगर ज़िंदगी केवल आराम और आसानी से भरी होती, तो इंसान अपनी काबिलियत को कभी नहीं पहचान पाता, संघर्ष और मुश्किलें ही हमें मज़बूत बनाने आती हैं, और ज़िंदगी को रोमांचक बनाती हैं, यही वजह है, कि हमारी ज़िंदगी के सबसे यादगार सफ़र वे होते हैं, जहाँ हम परेशान हुए और बाद में उन्हीं यादों को हँसते हुए सुनाया।

लब्बोलुआब;

सीधे रास्ते हमें मंज़िल तक पहुँचा सकते हैं, लेकिन टेढ़े-मेढ़े और चुनौतीपूर्ण रास्ते हमें ज़िंदगी का असली मतलब समझाते हैं, इसलिए, सफ़र चाहे सड़क का हो या जीवन का मोड़ और उतार-चढ़ाव ही उसे खूबसूरत और दिलकश बनाते हैं।

मैंने रोड और ज़िंदगी के सफर को जोड़कर एक थॉट लिखा है, जो मैं आपसे साझा करना चाहता हूं।

“Long straight roads reduce Focus, while turns keep us Awake.
Life is the same, Monotony dulls us, But Challenges make us Alive.”