उत्तर प्रदेश के सहारनपुर मे सरसावा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में रविवार को दुर्घटना में घायल मरीज नावेद के तीमा ने डॉक्टरों के साथ जमकर मारपीट की। मरीजा के साथ ने महिला डाक्टरों और नर्सों को भी नहीं बख्शा। उनके साथ भी जमकर हाथापाई की। हमले में तीन डॉक्टर बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में ही भर्ती कराया गया है। 

क्या था मामला...

सुबह 10 बजे क्षेत्र के ही गांव भटपुरा के लोग दुर्घटना में बुरी तरह घायल नावेद (16) पुत्र नवाब अली को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे। ड्यूटी पर तैनात डॉ. अरविंद पाठक, डॉ. मयंक पुरुथी एवं डॉ. हर्षित ने मरीज का इलाज आरंभ कर दिया। डॉ. अरविंद ने बताया कि मरीज नावेद की हालत बेहद क्रिटिकल थी। उसके कान और नाक से खून बह रहा था। उसे इमरजेंसी में ही खून की उल्टी भी हुई। डॉ. हर्षित एवं डॉ. अरविंद ने बताया कि उन्होंने तीमारदारों को बताया कि मरीज की हालत बेहद खराब है, लेकिन वह कोशिश कर रहे हैं। यह सुनते ही तीमारदार भड़ककर कहने लगे कि अभी तो ठीक था, इतनी देर में क्या हो गया।  डॉक्टरों ने समझाया कि मरीज के सिर में गहरी चोट लगी है, जिसके कारण ऐसा हो रहा है। मारपीट के मामले मे 
डॉ. कुश चौहान ने भटपुरा निवासी नावेद के तीमारदारों के विरुद्ध मेडिकल चौकी में तहरीर दी है।