मुलताई (जिला बैतूल), मध्य प्रदेश | न्यूज़ मोहल्ला ब्यूरो

9 अक्टूबर की रात मध्य प्रदेश के मुलताई में हुई एक मामूली झड़प ने धीरे-धीरे बड़ा रूप ले लिया।

शुरुआत एक साधारण सड़क हादसे से हुई, लेकिन कुछ मीडिया चैनलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर इसे “हिंदू-मुस्लिम विवाद” के रूप में पेश किया गया। तथ्यों की पड़ताल करने पर सामने आया कि मामला साम्प्रदायिक नहीं बल्कि दो एक ही समुदाय के लोगों के बीच हुए झगड़े से जुड़ा था।

कैसे शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, दो युवकों की मोटरसाइकिलों में हल्की टक्कर होने के बाद कहा-सुनी और हाथापाई हो गई। उस समय एक युवक के पीछे मुस्लिम समुदाय का एक साथी बैठा था, जिससे अफवाहें फैलने लगीं कि विवाद धार्मिक है। जबकि सच्चाई यह है कि दोनों युवक एक ही समुदाय से थे और झगड़ा पूरी तरह व्यक्तिगत था।

आरएसएस प्रचारक का नाम सामने आया

शिशुपाल यादव आरएसएस के जिला प्रचारक , जहां उनकी  युवकों से झड़प हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में तनाव बढ़ा और भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ में शामिल कुछ बाहरी तत्वों ने मौके का फायदा उठाते हुए मस्जिद पर पथराव किया और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।

मीडिया की भूमिका पर उठे सवाल

कुछ टीवी चैनलों ने बिना जांच किए इस विवाद को “मंदिर तोड़ने की साजिश” और “हिंदू-मुस्लिम संघर्ष” के रूप में प्रसारित किया। इस भ्रामक रिपोर्टिंग से क्षेत्र में तनाव बढ़ा। वहीं न्यूज़ मोहल्ला और APCR (Association for protection of civil Rights) की संयुक्त टीम ने 19 अक्टूबर को ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर पूरी स्थिति की जांच की।
जांच में यह स्पष्ट हुआ कि यह साम्प्रदायिक घटना नहीं, बल्कि स्थानीय झगड़े को गलत रिपोर्टिंग के जरिए सांप्रदायिक रूप देने का प्रयास था।

एकतरफा कार्रवाई पर सवाल

पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जो सभी एक ही समुदाय से थे। जबकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्रवाई एकतरफा की गई और दूसरी ओर से शामिल लोगों पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
पुलिस का कहना है कि “मामले की जांच जारी है, और जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

मुलताई की हकीकत: भाईचारे का शहर

मुलताई, जो ताप्ती नदी के उद्गम स्थल के रूप में जाना जाता है, वहां हिंदू और मुस्लिम समुदाय वर्षों से भाईचारे के साथ रह रहे हैं। यहां मस्जिदों के पास हिंदू दुकानदार हैं और मंदिरों के आसपास मुस्लिम व्यवसायी - सभी शांति और सौहार्द के साथ अपने काम में लगे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि “यह शहर हमेशा से अमन और एकता की मिसाल रहा है, अफवाहें यहां की पहचान नहीं बदल सकतीं।”

लब्बोलुआब

मुलताई की घटना यह दिखाती है कि कैसे छोटी सी गलतफहमी और गैर-जिम्मेदार रिपोर्टिंग एक शांत इलाके का माहौल बिगाड़ सकती है। प्रशासन को चाहिए कि वह निष्पक्ष जांच कर दोनों पक्षों को न्याय दिलाए, और मीडिया संस्थानों को भी संवेदनशील खबरों में तथ्य और जिम्मेदारी को प्राथमिकता देनी चाहिए।