नई दिल्ली/भोपाल/गुना/अशोकनगर, 25 अगस्त 2025।
मध्यप्रदेश को विकास की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अशोकनगर–गुना बायपास परियोजना को मंज़ूरी प्रदान कर दी है। लगभग ₹96 करोड़ की लागत से बनने वाली इस सड़क का प्रस्ताव केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से साकार हुआ है।
वर्षों पुरानी मांग पूरी
अशोकनगर और गुना के नागरिक लंबे समय से इस बायपास की मांग कर रहे थे। बीते 18 जून को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस विषय को गंभीरता से उठाते हुए नितिन गडकरी को पत्र लिखकर इस परियोजना की स्वीकृति देने का आग्रह किया था। शनिवार को जबलपुर प्रवास के दौरान गडकरी ने इसे मंज़ूरी प्रदान कर दी, जिससे क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई।
क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गति
परियोजना के स्वीकृत होने पर सिंधिया ने खुशी जताते हुए कहा कि यह सड़क न केवल यातायात सुगम बनाएगी, बल्कि कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार जैसे क्षेत्रों में भी नए अवसर खोलेगी। ग्रामीण अंचल अब कस्बों और बड़े शहरों से बेहतर तरीके से जुड़ सकेंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।
सोशल मीडिया पर जताया आभार
सिंधिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा –
“मेरे द्वारा लिखे गए पत्र पर सकारात्मक कार्यवाही करते हुए नितिन गडकरी जी ने अशोकनगर बायपास (अशोकनगर–गुना मार्ग, SH-20) से रूसला बुजुर्ग–इटवा–मलखेड़ी–मोहरी–इंग्लखेड़ी–अशोकनगर–विदिशा (MDR) मार्ग के निर्माण हेतु ₹96 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से क्षेत्र की संपर्कता और मजबूत होगी तथा सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।”
आने वाली पीढ़ियों के लिए नई नींव
सिंधिया ने कहा कि यह परियोजना वर्तमान ज़रूरतों को पूरा करने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए मज़बूत नींव भी रखेगी। उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए गडकरी का हृदय से आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि यह बायपास क्षेत्रीय विकास की धुरी बनेगा।
एडिटर इन चीफ - फैजुद्दीन खान
9301363785/7999357775