सीहोर (मध्य प्रदेश), 1 अगस्त 2025

सीहोर जिले से पुलिस प्रशासन की सतर्कता पर सवाल उठाने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिले के एक थाना परिसर में एक युवक ने खुलेआम कमर में रिवॉल्वर लगाकर रील शूट की। इस वीडियो में युवक पुलिसकर्मी को सलामी देता हुआ नजर आ रहा है, जबकि कमर में साफ़ तौर पर हथियार टंगा हुआ दिख रहा है।

https://www.instagram.com/reel/DMz6w17MxBB/?igsh=MWs3bHUwdnp0eDhiaw==

सबसे हैरानी की बात यह रही कि युवक थाने के अंदर तक पहुंच गया, पुलिसकर्मियों के सामने से गुजरा, सलामी दी, लेकिन किसी भी पुलिस अधिकारी या जवान की नजर उसकी कमर में टंगी रिवॉल्वर पर नहीं पड़ी।

वीडियो हुआ वायरल

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रील में युवक पूरे आत्मविश्वास के साथ थाने के भीतर चलता है, और एक पुलिसकर्मी को सलाम करता है। इस दौरान उसके कपड़ों के नीचे से उसकी कमर में रखी रिवॉल्वर साफ नज़र आती है। वीडियो में थाने का परिसर भी स्पष्ट रूप से दिख रहा है, जिससे पुष्टि होती है कि यह घटना किसी सार्वजनिक या बाहरी लोकेशन की नहीं, बल्कि थाने के अंदर की है।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस घटना ने थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह भी उठता है कि यदि कोई युवक इस तरह बिना जांच के हथियार लेकर थाने में घुस सकता है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की क्या गारंटी है?

प्रशासन का बयान अभी तक नहीं

घटना को लेकर अब तक न तो पुलिस अधीक्षक और न ही जिले के किसी उच्चाधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है