न्यूज मोहल्ला/आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खेड़ागढ़ थाना क्षेत्र की उटंगन नदी में प्रतिमा विसर्जन के समय सात युवक अचानक गहरे पानी में उतर गए और डूबने लगे।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। राहत और बचाव कार्य के लिए गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने एक युवक को बाहर निकाला, जिसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। वहीं बाकी छह युवक अब भी लापता हैं।

 लापता युवकों की पहचान:

सचिन (15)

ओके (18)

भगवती (20)

हरेश (20)

गगन

ओमपाल



हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक महिला भी बेहोश होकर गिर पड़ी, जिसे स्थानीय लोगों ने संभाला।

रेस्क्यू अभियान जारी:

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और गोताखोरों की मदद से लापता युवकों की तलाश जारी है। नदी में गहराई और तेज बहाव की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाइयां आ रही हैं।

स्थानीय प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आसपास के इलाकों में भी अलर्ट जारी किया है।