भोपाल में दर्दनाक हादसा: बेटी ने दवा समझकर पिला दिया मच्छर भगाने का लिक्विड, मां की मौत
17 Sep 2025
1Min Read
792 Views
भोपाल के बरखेड़ी इलाके में दर्दनाक हादसा—30 वर्षीय स्वाति शाक्य की मौत हो गई। मासूम बेटी ने दवा समझकर मॉस्किटो लिक्विड पिला दिया था। पांच दिन तक इलाज चला लेकिन महिला की जान नहीं बच सकी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
भोपाल। राजधानी के बरखेड़ी इलाके में एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर दिया। 30 वर्षीय महिला स्वाति शाक्य की मौत उस समय हो गई जब उनकी मासूम बेटी ने गलती से दवा समझकर उन्हें मॉस्किटो लिक्विड (मच्छर भगाने वाला तरल) पिला दिया।
जानकारी के मुताबिक, महिला ने बच्ची से दवा मंगवाई थी, लेकिन बच्ची दवा की जगह घर में रखा मॉस्किटो लिक्विड ले आई और उसे पिला दिया। महिला की हालत अचानक बिगड़ी तो परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहाँ लगातार पाँच दिन तक इलाज चला। बुधवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण और अनजानी गलती है। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है।