मध्य प्रदेश (MP) की राजधानी भोपाल राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, जिसे झीलों का शहर भी कहा जाता है। यहां बहुत सारे झील है। इस शहर का इतिहास काफी पुराना और रोचक रहा है। नवाबों की इस शहर में आने के बाद यहां से जाने का मन नहीं करता है। राज्य और केंद्र सरकार द्वारा लगातार विलेज टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। देश ही नहीं बल्कि विश्व भर के लोग यहां पहुंचते हैं। यहां के स्थानीय कल्चर, पहनावा-उढ़ावा, खानपान इसे बाकी राज्यों से काफी अलग बनाता है। यहां पर राजनीति सक्रियता भी अधिक है। जिस कारण यह राज्य हमेशा ही मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है।
भारत का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश (MP) में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक टूरिस्ट स्थान है। चाहे सर्दी का मौसम हो या गर्मी का… यहां आपको घूमने के लिए बेहतरीन स्थान मिल जाएंगे।