दीपों के त्योहार दीपावली की खुशियाँ इस बार निर्भया फाउंडेशन के “शक्ति सदन (निर्भया महिला आश्रय गृह)” में पहले से ही जगमगा उठीं। प्रोफेसर कॉलोनी, भोपाल स्थित आश्रय गृह में शनिवार को दीपावली प्री-सेलिब्रेशन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मधुबन मानव सेवा ग्रुप के सदस्य विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। इनमें साक्षी अयाचित, सारिका सप्रे, संजय सप्रे और हर्षा श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इस मौके पर निर्भया फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री शेर अफ़ज़ल ख़ान, डायरेक्टर श्रीमती समर ख़ान, श्रीमती मुब्सिरा मसूद, श्रीमती शमीम आफ़ताब, एडवोकेट पूजा सिंह, गुलशाद बेगम, भारती नरवरे, इंद्रा मौर्य और आचाल शर्मा सहित संस्था के कई सदस्य मौजूद रहे।
महिला आश्रय गृह की महिलाओं ने रंग-बिरंगी रंगोलियाँ बनाकर और दीप प्रज्वलित कर दीपावली का स्वागत किया। मधुबन मानव सेवा ग्रुप की ओर से आश्रय गृह में राशन सामग्री और पटाखों का वितरण भी किया गया।
बाद में सभी ने मिलकर पटाखे चलाए और दीपावली की खुशियाँ साझा कीं। महिलाओं ने उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उनके चेहरों पर खुशी एवं आत्मविश्वास की झलक साफ दिखाई दी।
कार्यक्रम का समापन सौहार्द, उमंग और रोशनी के बीच हुआ - जहाँ हर चेहरे पर मुस्कान और दिलों में उम्मीद की लौ जल उठी।