न्यूज मोहल्ला/गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले में पुलिस हिरासत में हुई युवक देवा पारदी की संदिग्ध मौत मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। घटना के बाद से फरार चल रहे तत्कालीन टीआई संजीत सिंह और एएसआई उत्तम सिंह कुशवाहा की गिरफ्तारी के लिए अब CBI ने इनाम घोषित कर दिया है। दोनों पर 2-2 लाख रुपये का इनाम रखा गया है।

सुप्रीम कोर्ट की फटकार

23 सितंबर 2025 को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में CBI की धीमी कार्रवाई पर नाराज़गी जताई। कोर्ट ने कहा कि एजेंसी बार-बार बहाने बना रही है और गिरफ्तारी में लापरवाही दिखा रही है।

घटना का पूरा मामला

यह मामला 15 जुलाई 2024 का है। गुना पुलिस ने युवक देवा पारदी को हिरासत में लिया था। अगले ही दिन 16 जुलाई को उसकी मौत हो गई। परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा।

आरोपी अब तक फरार

CBI के मुताबिक, बार-बार नोटिस और समन भेजे जाने के बावजूद दोनों अधिकारी गिरफ्तारी से बचते रहे। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद अब दोनों को पकड़ने के लिए इनामी वारंट जारी किया गया है।

आगे की कार्रवाई

CBI ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को दोनों फरार पुलिस अधिकारियों की जानकारी मिलती है तो तुरंत एजेंसी को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

लेखन: फ़ैजुद्दीन खान
प्रधान संपादक – न्यूज़ मोहल्ला