लखनऊ, 31 जुलाई 2025 — लखनऊ में तैनात एडिशनल एसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश सिंह की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। 29 जुलाई को रिकॉर्ड हुए एक सीसीटीवी फुटेज ने इस पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।

https://www.instagram.com/reel/DMx0AVwMHop/?igsh=OXcyc3Zvc2R1bDJr


इस फुटेज में नितेश सिंह को पहले अपने दिव्यांग बेटे के मुंह पर तकिया रखते हुए और फिर उसका गला दबाने की कोशिश करते हुए देखा गया। माना जा रहा है कि यही वीडियो एडिशनल एसपी मुकेश प्रताप ने अपने मोबाइल पर देखा था, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच तीखी कहासुनी हुई थी।

परिजनों के मुताबिक, नितेश पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थीं और उनका इलाज मानसिक रोग विशेषज्ञ से चल रहा था। बताया जा रहा है कि दिव्यांग बेटे की देखभाल की जिम्मेदारी और घरेलू तनाव के चलते वह लगातार मानसिक दबाव में थीं।

सूत्रों के अनुसार, एडिशनल एसपी ने पूरे घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे, जिससे वह मोबाइल पर घर की निगरानी कर सकें। यह भी सामने आया है कि नितेश सिंह ने 30 जुलाई की शाम अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

मामले को और गंभीर बनाते हुए, नितेश के भाई ने अपने जीजा, एडिशनल एसपी मुकेश प्रताप सिंह पर विवाहित महिला से अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बहन का मानसिक संतुलन लगातार बिगड़ रहा था और पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण हो गया था।

फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज, पारिवारिक बयान, और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी मेडिकल रिपोर्ट्स को ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।