पटना में दिनदहाड़े बैंक लूट की कोशिश नाकाम, कर्मचारियों ने दिखाई बहादुरी

पटना। बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां दिनदहाड़े बैंक परिसर में कल्याण ज्वेलर्स के कर्मचारियों से लूट की कोशिश नाकाम हो गई। घटना में हथियारबंद अपराधियों ने ₹18.5 लाख रुपये लूटने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारियों की बहादुरी से वारदात विफल हो गई।

घटना से जुड़ी वीडियो देखे https://www.instagram.com/reel/DNPmGAqsyUC/?igsh=MnViMWh3dWVjOTR5


जानकारी के मुताबिक, पटना के बोरिंग रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एस.के. पुरी ब्रांच में सुबह 11:55 बजे कल्याण ज्वेलर्स के दो कर्मचारी रुपये जमा कराने पहुंचे थे। जैसे ही वे बैंक की सीढ़ियों पर पहुंचे, एक पिस्टल से लैस अपराधी ने रुपये से भरा बैग छीनने की कोशिश की। कर्मचारियों ने तुरंत साहस दिखाते हुए न केवल विरोध किया बल्कि अपराधी से पिस्टल भी छीन ली।

इस दौरान बैंक परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन कर्मचारियों की सूझबूझ और हिम्मत से बड़ा हादसा टल गया। पूरी घटना बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है और एक पिस्टल बरामद की है।

यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि मुश्किल हालात में भी साहस और तत्परता से बड़ी घटनाओं को रोका जा सकता है।

एडिटर इन चीफ - फैजुद्दीन खान 

9301363785/7999357775