लेह, लद्दाख | 31 जुलाई 2025:
लद्दाख के संवेदनशील गलवान क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। सेना की एक स्कॉर्पियो गाड़ी पर अचानक पहाड़ी से विशाल पत्थर गिरने से दो सैनिकों की जान चली गई। वीरगति को प्राप्त होने वालों में सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल भानुप्रताप सिंह और लांसनायक दफादार दलजीत सिंह शामिल हैं।

https://youtube.com/shorts/Hh11oi5n-ck?feature=share

यह हादसा उस वक्त हुआ जब सेना का दल नियमित गश्त पर था। स्कॉर्पियो वाहन संकरे और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी रास्ते से गुजर रहा था कि तभी ऊपर से एक बड़ा पत्थर अचानक गिरा और सीधे वाहन पर आकर गिरा। घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दोनों सैनिकों की मृत्यु हो गई।

सेना ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घायल जवानों को नजदीकी सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया। बाकी दल सुरक्षित है, लेकिन हादसे ने सेना के पूरे यूनिट को गमगीन कर दिया है।