सहारनपुर | न्यूज़ मोहल्ला ब्यूरो
समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने दावा किया है कि उन्हें कुछ लोगों द्वारा "मुल्ली" और "आतंकवादी" कहकर अपमानित किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इकरा हसन ने कहा कि यह केवल उनका नहीं, बल्कि इस इलाके की हर महिला और बेटी का अपमान है। उन्होंने नफरत भरी भाषा का विरोध करते हुए कहा कि राजनीति में असहमति हो सकती है, लेकिन किसी की धार्मिक या व्यक्तिगत पहचान पर हमला अस्वीकार्य है।
इस मामले में पुलिस ने लगभग 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जबकि आरोपी रोहित प्रधान ने बाद में सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।
सपा सांसद ने साफ कहा कि वे ऐसी नफरत फैलाने वाली सोच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी रखेंगी।