बागपत (उत्तर प्रदेश), संवाददाता विवेक जैन।

भूदृष्टि फाउंडेशन की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कुसुम चौहान को उनके धार्मिक, सामाजिक और राष्ट्रहित में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए उत्तर भारत के प्रतिष्ठित नीरा अमृत सम्मान से सम्मानित किया गया।

आसफपुर खरखड़ी निवासी कुसुम चौहान को यह सम्मान प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता एवं इंटरनेशनल अवार्डी विपुल जैन द्वारा पगड़ी, पटका, चादर, प्रतीक चिन्ह और उपहार भेंट कर प्रदान किया गया। इस अवसर पर जैन ने कहा कि “नीरा अमृत सम्मान उन हस्तियों को दिया जाता है जो धार्मिक, शैक्षिक और सामाजिक क्षेत्रों में विशेष योगदान देकर समाज को नई दिशा प्रदान करती हैं।”

सम्मान समारोह में उपस्थित डॉ. हिमांशु शर्मा ने कुसुम चौहान को महिला सशक्तिकरण का अनुपम उदाहरण और आदर्श भारतीय नारी की जीती-जागती मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि कुसुम न केवल समाजसेविका हैं बल्कि पशु एवं पर्यावरण प्रेमी भी हैं।

कुसुम चौहान ने सम्मान ग्रहण करते हुए अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने माता-पिता, सास-ससुर, पति, बच्चों, सहयोगियों और शुभचिंतकों को दिया। वे वर्तमान में अपने पति अजीत कुमार चौहान (पेशा – किसान), बेटी प्राची चौहान (एमकॉम फाइनल व अध्यापिका, बच्चों को नि:शुल्क ट्यूशन देती हैं) और बेटे वंश चौहान (आईटीआई पास) के साथ समाज सेवा और परिवारिक जिम्मेदारियों को संतुलित कर रही हैं।

इस अवसर पर कुसुम चौहान के परिवारजन अजीत कुमार चौहान, प्राची चौहान, उर्मिला देवी, सीमा देवी, विमलेश और कमलेश भी मौजूद रहे। समारोह में डॉ. हिमांशु शर्मा ने समाज में छिपी हुई प्रतिभाओं को देश-दुनिया के सामने लाने के लिए विपुल जैन के प्रयासों की सराहना की।