लाल किले से सोने-हीरे से जड़ा करोड़ों का कलश चोरी

 फैज़ुद्दीन खान, प्रधान संपादक - न्यूज़ मोहल्ला

दिल्ली के लाल किले से एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ऐतिहासिक धरोहर के इस परिसर में चल रहे जैन समाज के दसलक्षण महापर्व के दौरान एक सोने और कीमती रत्नों से जड़ा कलश चोरी हो गया।

क्या है पूरी घटना?

यह अनुष्ठान शुक्रवार रात लाल किले के अंदर चल रहा था।

उसी दौरान कीमती कलश को स्टेज पर रखा गया था।

जब भक्त और पुजारी पूजा-पाठ और धार्मिक विधि-विधान में व्यस्त थे, तभी एक शख्स ने मौके का फायदा उठाया और कलश लेकर फरार हो गया।


कितना कीमती था यह कलश?

कलश लगभग 760 ग्राम सोने से बना था।

इसमें करीब 150 ग्राम हीरे, पन्ना और माणिक जैसे रत्न जड़े हुए थे।

इसकी अनुमानित कीमत 1 से 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।


चोरी कैसे हुई?

चोर ने खुद को जैन पुजारी के वेश में कार्यक्रम में शामिल किया।

जैसे ही मौका मिला, उसने कलश को बैग में रखा और लोगों के बीच से निकल गया।

खास बात यह है कि इस दौरान मंच पर कई बड़े नेता और गणमान्य लोग मौजूद थे।


पुलिस की कार्रवाई

चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है।

पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कर ली है और उसके जल्द पकड़े जाने की संभावना जताई है।

इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।