भोपाल, 11 सितम्बर 2025 -

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने भोपाल के गौतम नगर थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपते हुए हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी और उनके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज कर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की मांग की है।

AIMIM के मध्यप्रदेश कोर कमेटी सदस्य ताहिर अनवर ने अपने ज्ञापन में आरोप लगाया कि हाल ही में आईडी-गंज क्षेत्र स्थित बंगला चौराहा पर मूर्ति विसर्जन मामले में चंद्रशेखर तिवारी और उनके समर्थकों ने मिलकर भोपाल शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। AIMIM का कहना है कि इस दौरान मुस्लिम समाज को भड़काने और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई।

AIMIM का कहना है कि यदि समय रहते तिवारी और उनके समर्थकों पर कार्रवाई नहीं हुई तो इससे भोपाल का अमन-चैन बिगड़ सकता है। पार्टी ने यह भी कहा दी कि चंद्रशेखर तिवारी जैसे लोगों को संरक्षण मिलने से शहर का माहौल और अधिक खराब हो सकता है।

ज्ञापन के अंत में AIMIM ने मांग की है कि चंद्रशेखर तिवारी और उनके साथियों पर तुरंत FIR दर्ज कर NSA जैसी धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाए।