न्यूज मोहल्ला भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी के मंगलवारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात आज़ाद मार्केट वाइन शॉप के सामने हुई एक घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें मंगलवारा टीआई अजय सोनी गुमठी संचालक से बातचीत करते और मौके पर मौजूद भीड़ को नियंत्रित करते नज़र आ रहे हैं।
मामले की जानकारी के अनुसार, टीआई अजय सोनी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में नियमित भ्रमण पर थे। इस दौरान वाइन शॉप के सामने भीड़ बढ़ने से स्थिति बिगड़ने की आशंका बनी हुई थी। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए आसपास खड़े लोगों को वहाँ से हटाया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए।
टीआई अजय सोनी ने कहा कि, “क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस को समय-समय पर उचित कदम उठाने पड़ते हैं। जनता की सुरक्षा और अनुशासन हमारी पहली प्राथमिकता है।”
स्थानीय लोगों का मानना है कि पुलिस की तत्परता से माहौल शांत हुआ और संभावित विवाद टल गया। इस तरह की कार्रवाई से लोगों में भरोसा बढ़ा है कि भोपाल पुलिस हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा के लिए तैयार है।
भोपाल पुलिस प्रशासन का कहना है कि ऐसे प्रयासों से न सिर्फ क्षेत्र में शांति का वातावरण बना रहता है, बल्कि आम जनता को भी सुरक्षित माहौल मिलता है।
न्यूज मोहल्ला प्रधान संपादक
फैजुद्दीन खान
( 9301363785/7999357775 )