भोपाल। थाना गौतम नगर पुलिस ने मात्र 6 घंटे में हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी सलमान नशा उर्फ डेंजर पिता मोह. लईक (30 वर्ष), निवासी दारूल हुदा मस्जिद के पास, रंभा नगर, भोपाल को काजी कैंप गली नं. 1 से गिरफ्तार किया गया।
घटना 30 अक्टूबर 2025 की है, जब फरियादी साजिद खान को आरोपी सलमान नशा ने कट्टे से गोली मार दी थी। घायल को तत्काल हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 567/25, धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। इसके अलावा आरोपी ने शादाब मियां से धमकी देकर रंगदारी मांगी थी, जिस पर अपराध क्रमांक 568/25, विभिन्न धाराओं में अलग केस दर्ज हुआ।
थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके पास से देसी कट्टा और कारतूस बरामद किए। आरोपी के खिलाफ पहले से भी हत्या के प्रयास, रंगदारी, चोरी, अवैध हथियार और मादक पदार्थ तस्करी जैसे 10 से अधिक अपराध दर्ज हैं।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक अरविंद जाट, बी. माथुर, गणेश डेहरिया, मुकर्रम खांन, जुबेर खांन सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस उपायुक्त अभिनव चोकसे द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था।