भोपाल। न्यूज मोहल्ला ब्यूरो :
भोपाल के इंटख़ेड़ी में इस साल का 4 दिवसीय आलमी तबलीगी इज्तिमा आज से शुरू हो रहा है। गुरुवार रात से ही शहर के सभी मुख्य रूटों पर जमाअतों का भारी रेला देखा गया। क़रीब दस लाख से अधिक लोगों की आमद के अनुमान के साथ भोपाल प्रशासन, पुलिस और आयोजन कमेटी ने इंतज़ामों को अंतिम रूप दे दिया है।


120 एकड़ में विशाल टेंट सिटी तैयार - सेक्टरों में बाँटा गया पूरा मैदान

पूरे आयोजन परिसर को कई बड़े सेक्टरों में विभाजित किया गया है। टेंट सिटी लगभग 120 एकड़ में फैली हुई है।
हर सेक्टर के लिए अलग एंट्री, अलग पहचान बोर्ड और अलग वालंटियर तैनात हैं।

66 नंबर जैसे सेक्टर बोर्ड स्पष्ट रूप से जगह-जगह लगाए गए

10,000 से अधिक वालंटियर सिर्फ ट्रैफिक व भीड़ प्रबंधन में

16,000 से ज़्यादा कुल वालंटियर पूरे आयोजन को संभाल रहे

रोज़ाना 2000+ जमाअतों के शामिल होने की संभावना


जुमा की नमाज़ में सैकड़ों जमाअतें - रोज़ होंगी तकरीरें

पहले दिन यानी शुक्रवार को ही जुमा की नमाज़ में सबसे ज्यादा भीड़ जुटने की उम्मीद है।
हर रोज़ मशहूर उलेमा और मुकर्रर दीन-दुनिया के मसलों पर तकरीर करेंगे।
यहाँ आने वाली जमाअतों को रहने, खाने और इबादत की सुविधाएँ पहले से उपलब्ध कराई गई हैं।


रहमतों का रुख भोपाल की तरफ - कम दामों पर सारी व्यवस्थाएँ उपलब्ध

इज्तिमा स्थल पर हज़ारों लोगों की जरूरतों के लिए शरिया के दायरे में रहकर, बेहद कम दाम पर सामान मुहैया कराया जाता है।

सस्ते बाज़ार में उपलब्ध:

रोटी - ₹2

चाय - ₹5

बिरयानी -₹30

हज़ारों लोगों के लिए मुफ्त पीने का पानी

हर 50 मीटर पर वॉटर प्वाइंट

80 टॉयलेट, 70 नलियाँ



खास बात ये है कि कई चीज़ें सामान्य बाजार से भी सस्ती मिलती हैं।


सख़्त सुरक्षा: ड्रोन निगरानी, QRT तैनात, मेडिकल यूनिट तैयार

इस बार सुरक्षा व्यवस्था को पिछली बारों से भी अधिक मजबूत बनाया गया है।

पुलिस की भारी तैनाती

ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी

QRT और बम स्क्वॉड टीम सक्रिय

250 से अधिक एम्बुलेंस

मेडिकल कैंप, डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ 24 घंटे उपलब्ध

फायर ब्रिगेड और बचाव दल भी तैयार


ट्रैफिक का बड़ा प्लान - कई रास्ते रात 9 बजे के बाद बंद

इज्तिमा में आने-जाने वाले वाहनों की भीड़ को देखते हुए भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने बड़े पैमाने पर प्लान लागू किया है।

प्रमुख डायवर्जन और खास निर्देश:

करोंद, गोंडरमऊ, ईदगाह हिल्स, बैरागढ़ वाले रूटों पर स्पेशल पुलिस

पार्किंग के लिए अलग मैदान

इज्तिमा क्षेत्र में मुख्य रास्ते पर बैरिकेडिंग

भारी वाहनों की आवाजाही रात 9 बजे के बाद रोक दी जाएगी

इंदौर और सीहोर तरफ से आने वालों के लिए वैकल्पिक मार्ग



जमाअतों की आमद शुरू - पूरा मैदान गुलज़ार

रात से ही हजारों की संख्या में लोग पहुँचते हुए देखे गए।
इंटख़ेड़ी का इलाक़ा इस वक्त पूरी तरह रोशन है।
लगातार चल रही तैयारियों ने मैदान को एक पूरी टेंट सिटी और मिनी टाउन में बदल दिया है।


ये है इज्तिमा…

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इस्लामी धार्मिक जमावड़ा

प्रतिदिन 2,00,000+ लोगों का आना-जाना

चार दिन में 10 लाख से अधिक लोगों की आमद

2000 से अधिक जमाअतों का रोज़ाना दाख़िला

करोंद, बैरागढ़, ईदगाह, गोंडरमऊ,हर रूट से विशेष बसें


लब्बोलुआब:

इंटख़ेड़ी में बना यह मेगा आयोजन इस बार और भी व्यवस्थित, सुरक्षित और तकनीक-सक्षम दिख रहा है। लाखों लोगों की मौजूदगी के बावजूद वालंटियर्स, पुलिस और प्रशासन के सख़्त प्रबंधन से पूरा क्षेत्र शांत, अनुशासित और महफ़ूज़ नज़र आ रहा है।
आज के साथ शुरू हुआ यह 4 दिवसीय इज्तिमा सोमवार तक चलेगा।