आज हमने एक जागरूक नागरिक और वरिष्ठ समाजसेवी से एक विषय पर चर्चा की और वह विषय बहुत ही आम तौर पर देखा जाता है, जिसके अंतर्गत हमारा भोपाल शहर जो कि झीलों के शहर के नाम से पूरी दुनिया में जाना जाता है, हमारा भोपाल शहर तालाबों का शहर है, जहाँ 17 तालाब हैं, और हमारे शहर के चारों तरफ हरियाली है, शायद ही किसी और शहर में इतने तालाब हों, जितने भोपाल शहर में हैं, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पूरे भारत में सबसे साफ-सुथरी राजधानियों में से एक है।
इसमें भोपाल के दोनों तालाबों के बीच में दो बेहद खूबसूरत टापू हैं, बड़ा और छोटा तालाब (अपर लेक और लोवर लेक) जो कि बड़े और छोटे तालाब की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं, बड़े तालाब के बीच में एक छोटा सा टापू है, जिसे तकिया टापू कहते हैं, इसके साथ ही छोटे तालाब में भी एक छोटा सा टापू है, जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है, इसे सुभाष पार्क कहते हैं।
यह लेख मेरे भाई की चिंता के बारे में लिखा जा रहा है, जिस विषय पर यह लेख लिखा जा रहा है, उसका तैराकी से सीधा संबंध है, हमारे शहर में युवा तैराकी को खेल के रूप में चुनते हैं, यह उनसे जुड़ा हुआ है, इस संबंध में उन्होंने मुझे बताया कि "छोटा तालाब" (लोअर लेक) में गंदगी लगातार बढ़ रही है, इस कारण तैराकों को तैराकी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जब न्यूज मोहल्ला ने इस संबंध में कुछ जानकारी एकत्र की तो हमें वह जानकारी पाकर हैरानी और परेशानी हुई, और हमें उम्मीद है, कि आप लोग भी यह जानकारी पाकर आश्चर्यचकित होंगे, इसलिए, इस मुद्दे को बेहतर तरीके से समझने के लिए, हमने अलग अलग पहलुओं पर गौर किया, और फिर सर्च इंजन के द्वारा इस संबंध में ज़रूरी जानकारी इकठ्ठा की।
इस विषय को अच्छी तरह से समझने के लिए, सबसे पहले हम यह समझते हैं, कि तालाब किसे कहते हैं?
तालाब का मतलब आमतौर पर ज़मीन से घिरा हुआ, साफ पानी का क्षेत्र होता है, साथ ही तालाब पानी का एक शांत निकाय होता है, जो लहरों की क्रिया के लिए बहुत छोटा होता है, और ऊपर से नीचे तक बड़े तापमान के अंतर के लिए बहुत उथला होता है, इसका आमतौर पर कीचड़ या गाद वाला तल होता है जिसके किनारों पर और पूरे क्षेत्र में जलीय पौधे होते हैं।
अगर हम इसको आम भाषा में समझना चाहें, तो तालाब जल का संरक्षण करते हैं, और इसीलिए हम तालाबों को "जल बैंक" भी कह सकते हैं।
जल संरक्षण से संबंधित संस्कृत में कुछ श्लोक हैं, जिनका उल्लेख मैं यहाँ करना चाहता हूँ,
यतः रक्षितं जलं रक्षति (अतः) जलं (सर्वैरेवा) संरक्षयं वर्धनीयं च।
अर्थ: जल का संरक्षण करने से जल स्वयं संरक्षित होता है, इसलिए जल का संरक्षण और संवर्धन सभी को करना चाहिए।
पुण्येन अदूष्ट पुण्य पृथ्वी पुण्येन सन्तु नः ॥
अर्थ: "हमारे अच्छे कर्मों से पृथ्वी की रक्षा हो, और हमारे अच्छे कर्मों की रक्षा शुद्ध जल से हो।"
तालाब के गंदे पानी से होने वाले नुकसान;
खिलाड़ी हमेशा साफ-सुथरा रहता है, और बहुत अनुशासन और संयम के साथ अपना जीवन जीता है, हमेशा अपने शरीर, मन और मस्तिष्क के प्रति सजग रहता है, और खुद को बेहतर बनाने और बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करता है, लेकिन गंदे पानी से तैराकों को कई तरह की परेशानियाँ हो सकती हैं, जैसे;-
त्वचा का संक्रमण
कान का संक्रमण:
आँखों का संक्रमण:
पेट का संक्रमण:
तो कोई इतने गंदे पानी में कैसे तैर पाएगा और मेडल जीत पाएगा।
एक अख़बार ने भोपाल के तालाब को सेप्टिक टैंक बताया;
हम सभी को यह जानकर बहुत हैरानी होगी, कि 21 अप्रैल 2025 को NDTV इंडिया ने एक खबर प्रकाशित की, जिसमें भोपाल के तालाब को 'सेप्टिक टैंक' कहा गया, हमें भी यह पढ़कर बहुत हैरानी हुई, कि ऐसा कैसे कहा जा सकता है, फिर हमने इसका अध्ययन किया, तालाबों के संरक्षण के लिए 1073 करोड़ का बजट पास किया गया है, लेकिन फिर भी सीवेज का पानी तालाब में जा रहा है, जिसके कारण NDTV इंडिया ने भोपाल के तालाबों को सेप्टिक टैंक बताया।
NDTV इंडिया द्वारा साझा किए गए लेख के अनुसार, बड़ा तालाब भोपाल की 40% आबादी को पानी उपलब्ध कराता है, जिसका सीधा सा मतलब है, कि 947000 लोग प्रतिदिन गंदा पानी पीते हैं, हमें इस बात का अहसास भी नहीं है, कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना हानिकारक साबित हो रहा है।
भोपाल के तालाबों की सफाई के लिए संबंधित विभाग और बजट;
तालाबों की सफाई की ज़िम्मेदारी आमतौर पर नगर निगम या स्थानीय नगरीय विकास विभाग की होती है, यह विभाग तालाबों की सफाई, रखरखाव और संरक्षण के लिए जिम्मेदार होता है, भोपाल में तालाबों की सफाई के लिए हर साल 5 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया जाता है, इस बजट का इस्तेमाल तालाबों के रखरखाव, जल संरक्षण और सुधार के लिए किया जाता है।
मध्य प्रदेश तैराकी संघ और भारत में तैराकी निकाय;
मध्य प्रदेश में, मध्य प्रदेश तैराकी संघ (एमपीएसएल) राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर की तैराकी प्रतियोगिताएं आयोजित करता है, इन आयोजनों में विभिन्न आयु समूहों, डाइविंग और वाटर पोलो के लिए चैंपियनशिप शामिल हैं, भारतीय तैराकी महासंघ (एसएफआई) भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है, जिसमें जून में 78वीं सीनियर नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप शामिल है।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं:
एमपीएसएल पूरे वर्ष कई राज्य स्तरीय चैंपियनशिप आयोजित करता है, जिसमें एमपी स्टेट डाइविंग और वाटर पोलो चैंपियनशिप और एमपी स्टेट एक्वेटिक चैंपियनशिप शामिल हैं।
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं:
एसएफआई तैराकी के लिए राष्ट्रीय शासी निकाय है और विभिन्न राष्ट्रीय चैंपियनशिप आयोजित करता है।
उदाहरण के लिए, 78वीं सीनियर नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप सालाना आयोजित होने वाला एक प्रमुख आयोजन है।
तैराकी प्रतियोगिताओं में मध्य प्रदेश का स्थान;
तैराकी के मामले में मध्य प्रदेश भारत में 9वें स्थान पर है। 38वें राष्ट्रीय खेलों में मध्य प्रदेश को एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक मिला है। अन्य राज्यों में कर्नाटक शीर्ष पर है और उसके पास 8 स्वर्ण पदक हैं।
ओलंपिक में भारत का तैराकी प्रतिनिधित्व;
ओलंपिक में भारत का तैराकी प्रतिनिधित्व करने वालों में श्रीहरि नटराज, साजन प्रकाश, धीनिधि देसिंघु, माना पटेल और अन्य जैसे उल्लेखनीय नाम शामिल हैं, ओलंपिक डॉट कॉम के अनुसार श्रीहरि नटराज और साजन प्रकाश टोक्यो 2020 में ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय तैराक थे, माना पटेल भी टोक्यो 2020 खेलों में एक प्रमुख तैराक थीं, मनीकंट्रोल के अनुसार धीनिधि देसिंघु, पेरिस 2024 ओलंपिक में सबसे कम उम्र की भारतीय तैराक सुर्खियां बटोर रही हैं।
इसलिए अगर मध्य प्रदेश तैराकी संघ तैराकों की स्थिति में सुधार करना चाहता है, तो उसको सभी तरह को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवानी होगी, ताकि बेहतर नतीजे प्राप्त लिए जा सके।
तैराकी का हमारे समाज और सभी धर्मों में बहुत महत्व है;
हमारे युवाओं को अक्सर तैराकी के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, क्योंकि यह हमारे शरीर को स्वस्थ और हमारे मन और मस्तिष्क को तरोताज़ा रखता है, और यह सभी व्यायामों में से सबसे अच्छे शारीरिक व्यायामों में से एक है।
तैराकी पर कुछ लोकप्रिय विचार;
"तैराकी मेरे लिए सामान्य है, मैं तनावमुक्त हूँ, मैं सहज हूँ, और मैं अपने आस-पास के माहौल को जानता हूँ। यह मेरा घर है।" - माइकल फ़ेल्प्स
"पानी नहीं जानता कि आप कितने बूढ़े हैं।" - दारा टोरेस
"तैराकी सिर्फ़ एक खेल नहीं है; यह भागने, साँस लेने और जीवन की अराजकता में शांति पाने का एक तरीका है।"
"सबसे अच्छे तैराक वे होते हैं, जो अपने दिमाग से तैर सकते हैं।" - बॉब बोमन
"दृढ़ता विफलता को असाधारण उपलब्धि में बदल सकती है।" - मैट बियोन्डी
"अपनी खुद की दौड़ में तैरें, किसी और के साथ नहीं बल्कि खुद के साथ प्रतिस्पर्धा करें।"
“जब आप पीछे होते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं होता कि आप हार रहे हैं; इसका मतलब बस यह होता है, कि आप शानदार वापसी करने वाले हैं।”
“जो व्यक्ति धारा के विपरीत तैरता है, वह उसकी ताकत को जानता है।” – वुडरो विल्सन
“आप किसी भी चीज़ पर सीमा नहीं लगा सकते, आप जितना ज़्यादा सपने देखते हैं, आप उतने ही आगे बढ़ते हैं।” – माइकल फ़ेल्प्स
“तैराकी बस चलता हुआ ध्यान है।”
“तैराक का शरीर पाने के लिए, आपको तैरना ही होगा।” – बक डॉसन
अंत में सभी धार्मिक नेताओं और गैर सरकारी संगठनों से मेरा अनुरोध;
इस संबंध में हमारे धार्मिक गुरु बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और हमारे गैर सरकारी संगठन भी, जो हर मुश्किल परिस्थिति में आम लोगों को जागरूक करते हैं, इसके अलावा, नुक्कड़ नाटकों और एफएम रेडियो के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करने की ज़रूरत है
लेखक इमरान उज़ ज़माँ
ई-मेल imranuzzaman01@gmail.com