भोपाल वक्फ़ बोर्ड व मदरसा हमीदिया में तिरंगा फहराया, डॉ. सनवर पटेल बोले- मोहब्बत और भाईचारा ही असली आज़ादी”

भोपाल।


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश वक़्फ़ बोर्ड परिसर भोपाल एवं शहर के सबसे पुराने मदरसा हमीदिया में वक्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भोपाल के क़ाज़ी मुश्ताक अली नदवी साहब, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एम. एजाज़ ख़ान, वक्फ़ बोर्ड की सीईओ फरजाना ग़ज़ाल मैडम, वरिष्ठ समाजसेवी अकमल ज़रदारी साहब, याक़ूब साहब, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एम. एजाज़ ख़ान साहब, ज़िलाध्यक्ष वक्फ़ बोर्ड इरशाद अंसारी, समाजसेवी रमीज़ क़ुरैशी, ज़हरान हसन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

इस दौरान सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता व अमन-शांति के लिए दुआ की। मदरसा हमीदिया के बच्चों ने भी देशभक्ति के गीत प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।


डॉ सनवर पटेल बोले 

> “आज हम सबने वक्फ़ बोर्ड और मदरसा हमीदिया के ऐतिहासिक प्रांगण में तिरंगा फहराया। यह हमारे लिए गर्व और सम्मान का क्षण है। देश हमें अपने बुजुर्गों की कुर्बानियों से मिला है, इसे संवारना और बचाना हमारी जिम्मेदारी है। हम सबको मिलकर मोहब्बत, भाईचारे और अमन का पैग़ाम फैलाना है, यही असली आज़ादी का मक़सद है।”