भोपाल, 13 सितंबर 2025
राजधानी भोपाल में प्रशासन ने TIT कॉलेज की छात्राओं के साथ दुष्कर्म और कथित लव जिहाद मामले में आरोपियों के अवैध मकानों पर बड़ी कार्रवाई की है।
शनिवार सुबह प्रभात पेट्रोल पंप के पास अर्जुन नगर क्षेत्र में बुलडोजर चलाकर आरोपियों साहिल और साद के मकान ध्वस्त कर दिए गए। प्रशासन ने बताया कि यह मकान बिना अनुमति और अवैध निर्माण के तहत बनाए गए थे।
कार्रवाई जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी अदालत से स्थगन आदेश (stay) नहीं था, इसलिए यह कार्रवाई पूरी तरह वैधानिक रही।
मामला क्या है?
आरोप है कि कुछ युवकों ने TIT कॉलेज की छात्राओं को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया,
उनकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्मांतरण का दबाव बनाया गया।
इस प्रकरण में कई युवक पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
आगे की कार्रवाई
प्रशासन का कहना है कि अन्य आरोपियों के अवैध निर्माण की भी जांच की जा रही है और नियमों के अनुसार आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।