भोपाल, 15 सितम्बर 2025।
जमीअतुल अब्बास जिला कमेटी भोपाल की ओर से कल दिनांक 14 सितम्बर (रविवार) को बच्चों के लिए पहला प्रतिभा सम्मान समारोह बड़े ही शानदार और गरिमामय तरीके से आयोजित किया गया।
इस समारोह में मध्य प्रदेश सहित देशभर के विभिन्न इलाकों से अब्बासी समाज के जिम्मेदारान, ओहदेदार और मेहमानों ने शिरकत की। कार्यक्रम में समाज के होनहार बच्चों को उनकी प्रतिभा और उपलब्धियों के आधार पर फूल मालाओं, ट्रॉफियों और उपहारों से सम्मानित किया गया।
विशेष अतिथियों की मौजूदगी
समारोह में मध्य प्रदेश अब्बास समाज के प्रदेश अध्यक्ष हाजी मोहम्मद यूसुफ साहब, प्रदेश उपाध्यक्ष जनाब मोहम्मद इकबाल अब्बासी, मोहतरमा आसमा नासिर, जनाब इफ्तिखार नसीर, उत्तर प्रदेश वक्फ बोर्ड अध्यक्ष गुलाम मोहम्मद साहब, भोपाल से मुफ्ती-ए-आजम अब्दुल रहीम कासमी साहब समेत इंदौर, उज्जैन, रतलाम, देवास, सीहोर, आष्टा, गुना, राजस्थान और गुजरात से आए मेहमानों ने कार्यक्रम की शान बढ़ाई।
समाज का बेहतरीन सहयोग
समारोह को सफल बनाने में भोपाल जिला कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जी-जान से मेहनत की। इस मौके पर जनाब रज्जाक शेख, मोहम्मद अनीस खान, मोहम्मद यूनुस अब्बासी, जावेद भाई, गुफरान भाई, युवा सदर शकील अब्बासी, शकील अकबर, मोहम्मद फारूक, आरिफ मोहम्मद खान, राशिद भाई, अंबार हुसैन, इमरान भाई, शहजाद भाई, अरमान भाई, ताजबर भाई, लाल मियां, रईस भाई, शफीक खान, चांद भाई, अकरम भाई, बाबर भाई, अयाज भाई सहित तमाम जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।
धन्यवाद ज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में जमीअतुल अब्बास जिला कमेटी भोपाल की ओर से सभी मेहमानों, बच्चों और उनके परिवारों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया गया। साथ ही यह उम्मीद जताई गई कि भविष्य में भी इसी तरह समाज के लोग मिलजुलकर बच्चों की हौसला-अफजाई और तरक्की के लिए आगे आते रहेंगे।
फैजुद्दीन खान - प्रधान संपादक, न्यूज मोहल्ला
( 9301363785/7999357775)