भोपाल में ईद उल अज़हा (बकरा ईद) के मौके पर स्वच्छता और नागरिक चेतना को बढ़ावा देने पर नगर निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी (AHO) सहित 23 आम नागरिकों को सम्मानित किया गया।

मुख्लिस ग्रुप ने कोह ऐ फिज़ा फिजा स्थित मेज़बान बैंक्विट हॉल में Cleanliness Award 2.0 का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का दूसरा साल भी सफल बेहद नज़र आया..
 
इस कार्यक्रम में स्वच्छता के प्रति 23 वार्ड की समाज सेवी संस्थाओ एवं समाजसेवकों को सम्मानित किया गया।

किन्हें मिला अवॉर्ड...

शहर के नागरिकों ने सफाई करते हुए वीडियो, तस्वीरें भेजीं, इन्हें मूल्यांकन कर अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया था। 

नगर निगम के 6 ज़ोन को भी सम्मानित किया गया, इनमें जोन-2, 3, 4, 5, 11 और 17 को बेहतर सफाई व्यवस्था और जनसहभागिता के लिए प्रशंसा पत्र और स्मृति चिन्ह दिए गए।

इन ज़ोन के सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों (AHO)को यह सम्मान मिला,  यह सम्मान ज़मीनी स्तर पर काम कर रहे, अधिकारियों के लिए प्रेरणा की वजह बना।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे...

भोपाल शहर क़ाज़ी सैय्यद मुश्ताक अली नदवी, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, एडिशनल कमिश्नर देवेंद्र सिंह चौहान , वरिष्ठ समाजसेवी ज़ाहिद मीर मौजूद रहे।

अतिथियों ने कहा:-

त्योहारों के साथ स्वच्छता का यह संगम देश के लिए मिसाल बन सकता है, और आने वाले समय में यह मिसाल मील का पत्थर साबित होगी।

भोपाल को नंबर-1 बनाना है, 
नगर निगम अध्यक्ष श्री सूर्यवंशी ने जी कहा कि भोपाल को खूबसूरत बनाने के लिए सबको एक साथ मिलकर काम करना होगा, और स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए साल भर जागरूकता अभियान चलाना चाहिए, पर्यावरण सुरक्षा के प्रति स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्राओं को जोड़ना आवश्यक है। 

भोपाल शहर काज़ी साहब ने कहा:-

भोपाल शहर क़ाज़ी मुश्ताक अली नदवी साहब ने कहा, कि हर वॉर्ड में, मोहल्ला कमेटी बनाकर युवाओं को स्वच्छता सुरक्षा एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता अभियान चलाना चाहिए।

कार्यक्रम में इनकी रही मुख्य भूमिका...


कार्यक्रम का संयोजन सैय्यद फैज, गुलरेज़ खान,  मसूाद खान  ( मेज़बान ग्रुप) सैय्यद राशिद अली, मौलवी मारूफ, इमरान उज़ जमा,फैजउद्दीन खान, रहमान उद्दीन, शोएब हाशमी, मुदस्सिर नियाज़ी, औरंगजेब आजम ने किया।