भोपाल: टीटी नगर पुलिस ने किया 7 लाख के वाहन चोरी का खुलासा, 7 बाइक बरामद
भोपाल के थाना टीटी नगर पुलिस ने वाहन चोरी की एक बड़ी वारदात का पर्दाफाश करते हुए 7 लाख रुपये कीमत की कुल 7 दोपहिया गाड़ियां बरामद की हैं। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों और 2 विधि-विरोधी बालकों को पकड़ा है।
मामला ऐसे खुला
4 अगस्त 2025 को फरियादी सुरेश अभिचंदानी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 04 QH 5710) घर के नीचे से चोरी हो गई है। थाना प्रभारी गौरव सिंह दोहर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन गश्त और चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल (MP 38 MK 8724) पर सवार तीन युवकों को रोका, जो अपने वाहन के कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। पूछताछ में उन्होंने वाहन चोरी की बात कबूल की और अलग-अलग स्थानों से चोरी की 6 मोटरसाइकिलें बरामद कराई।
इसके बाद 10 अगस्त को विशेष चेकिंग के दौरान एक और विधि-विरोधी बालक पकड़ा गया, जिसके पास से फरियादी की चोरी गई मोटरसाइकिल (MP 04 QH 5710) बरामद हुई। वीडियो फुटेज से भी उसकी पहचान पुख्ता हुई।
बरामद वाहन
1. MP 04 UM 5320
2. MP 04 QK 8701
3. MP 04 SM 3421
4. MP 04 MY 1421
5. MP 37 MM 3227
6. MP 04 QH 5710
7. MP 38 MK 8724
गिरफ्तार आरोपी
साजन उर्फ रिंकू वर्मा (20 वर्ष), निवासी अहिर मोहल्ला, थाना जहांगीराबाद
अनीश खान (27 वर्ष), निवासी बीएचईएल क्वार्टर, नेपाली मंदिर रोड, थाना गोविंदपुरा
2 विधि-विरोधी बालक
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह दोहर, उनि राघवेन्द्र सिंह सिकरवार, सउनि कन्हैया लाल यादव, प्रआर अनंत सोमवंशी, प्रआर ऋषिकेश राय, प्रआर कमलेश लाडे, प्रआर सुजीत पटेल, आर अरविन्द यादव, आर कपिल कौशिक, आर अविनाश भारती, आर रितेश तिवारी, तकनीकी सहायता में आर पुष्पेन्द्र भदौरिया (जोन 1 कार्यालय), मप्रआर पूर्णिमा ठाकुर (सिटी सर्विलेंस) की अहम भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि शहर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण के लिए गश्त और चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।