साऊथ अमेरिका के देश कोलंबिया में चुनाव प्रचार के दौरान राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे तुर्बे को देश की राजधानी बोगोटा के एक पार्क में राजनीतिक प्रचार रैली के दौरान गोली मार दी गई।

गोली सिर व पीठ में लगी है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है की उन्हे 8 गोलियां लगी है। हालत गंभीर बताई गई है। संदिग्ध हमलावर 15 साल का युवक पकड़ा गया है।

आए जानते हैं कौन हैं मिगुएल उरीबे तुर्बे..

मिगुएल उरीबे तुर्बे कोलिंबया के जाने माने हस्ती हैं।जो कि एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से आते हैं।उनके पिता मिगुएल उरीबे व्यवसायी और संघ नेता थे। उनकी माता डायना टरबे 90 के दशक की मशहूर पत्रकार रही हैं. उन्हें 1990 में मशहूर ड्रग कार्टेल नेता पाब्लो एस्कोबार के आदेश पर एक एक सशस्त्र समूह द्वारा किडनैप किया गया था।हालांकि, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान उनकी जान चली गई थीं।