भोपाल। समाज में महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से "उड़ान एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी" द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 26 से 30 सितंबर 2025 तक गेमन इंडिया, न्यू मार्केट (भोपाल) में आयोजित किया गया है।
इस मेले की विशेषता यह है कि इसमें महिलाएं स्वयं अपने हाथों से बनाए गए स्वदेशी उत्पादों को प्रदर्शित और विक्रय करती हैं। इनमें आचार, पापड़, नमकीन, कपड़े, ज्वेलरी, फूड स्टॉल और अन्य घरेलू वस्तुएं शामिल हैं। मेले में आने वाले लोग इन उत्पादों को न केवल पसंद करते हैं बल्कि कई लोग बाद में भी इन्हें अपने घरों में आयोजनों के लिए ऑर्डर करते हैं, जिससे महिलाओं को निरंतर रोजगार का अवसर मिलता है।
"उड़ान एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी" का यह प्रयास महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।
मेला सहयोगी एवं प्रायोजक:
सहयोगी पार्टनर: राइजिंग सिक्योरिटी एंड मैनपॉवर प्राइवेट लिमिटेड
पावर्ड बाय: LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम)
स्पॉन्सर: सनन चाय एवं जीरो एनर्जी सोलर
संस्था के पदाधिकारी:
संस्था के अध्यक्ष श्री एस.पी. सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती भारती जैन, जिला अध्यक्षा श्रीमती संध्या सिंह, जिला उपाध्यक्ष विनीता पाटील, जिला सचिव मनीष रघुवंशी, जिला प्रभारी प्रकाश जॉर्ज और सह सचिव चंद्रकांत पाटील के नेतृत्व में यह मेला निरंतर भोपाल के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाता रहा है।
"उड़ान एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी" को "यूनाइटेड ब्यूरो ऑफ ह्यूमन राइट्स एवं क्राइम कंट्रोल" का निरंतर सहयोग प्राप्त है।
यह मेला न केवल महिलाओं को अपने हुनर को प्रदर्शित करने का मंच देता है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।