कर्मचारियों और किरायेदारों ने मिलकर बढ़ाई रौनक, शहरवासियों को दी मुबारकबाद
भोपाल।
मोती मस्जिद परिसर स्थित ओक़ाफ-ए-शाही कार्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर ओक़ाफ-ए-शाही के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ परिसर के किरायेदारों ने भी बढ़-चढ़कर शिरकत की।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई। ओक़ाफ-ए-शाही के एक्जीक्यूटिव मेंबर आज़म अली खान ने तिरंगा फहराकर सभी को स्वतंत्रता दिवस की मुबारकबाद दी। ध्वजारोहण के बाद परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान से गूंज उठा।
इस अवसर पर मैनेजर फर्रुख किबरिया, तलत अली हक्कनी, अथर मोहम्मद खान, मुजाहिद अली, मोहम्मद अबरार आलम, शमीम उल हक सहित शाही ओक़ाफ के कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर देश की आज़ादी के शहीदों को याद किया और भारत की तरक्की व अमन-चैन की दुआ की।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की मुबारकबाद देते हुए एकता, भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।